Wednesday, October 21st, 2026

इलाज के नाम पर डॉक्टर ने ठगा, गिरफ्तारी के बाद ला रहे हैं रायपुर


रायपुर। घुटने के दर्द का इलाज करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी डाक्टर रहमान को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार रायपुर पहुंची। वहीं उसके अन्य साथी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आमानाका और सरस्वती नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी डाक्टर रहमान अपने परिचित राहुल अग्रवाल के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया करता था। आरोपियों ने रिटायर्ड शिक्षिका शीतला सिंह से तीन लाख और ट्रांसपोर्टर भूपेंद्र सिंह अहलूवालिया से 50 हजार रुपये घुटने की बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा कर नागपुर ले जाकर इलाज करने का नाटक करते हुए ठग लिए। ठगी के शिकार हुए दोनों ने आमानाका और सरस्वती नगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश में लगी हुई थी कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुंबई में मुख्य आरोपी फर्जी डॉक्टर रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर रायपुर आए। वहीं उसके फरार दोस्त राहुल अग्रवाल की तलाश की जा रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय